गर्दा उड़ाने आ रहा है Realme का धुआंधार Smartphone, कम कीमत में मिलेगा जबरदस्त कैमरा, जानिए कीमत और फीचर्स
चीनी कंपनी रियलमी ने अभी हाल ही में चीन के साथ-साथ वैश्विक बाजारों में Realme GT Master Edition लॉन्च किया है. उसके कुछ दिनों बाद, ब्रांड अब एक और जीटी सीरीज फोन जारी करने के लिए तैयार है जिसे Realme GT Neo Enhanced Edition कहा जा रहा है. खबरों की मानें तो जल्द ही यह फोन मार्केट में आ जाएगा. फोन के फीचर्स और डिजाइन के बारे में जानकारी सामने आई है. आइए जानते हैं Realme GT Neo Enhanced Edition की कीमत और गजब फीचर्स...
Realme GT Neo ने मार्च के अंत में अपनी शुरुआत की. वही स्मार्टफोन भारत में Realme X7 Max के नाम से भी बेचा जाता है. मई के अंत में, ब्रांड ने Realme GT Neo Flash Edition जारी किया. तीन महीने बाद, लाइनअप में एक नए डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं जिसे Realme GT Neo एन्हांस्ड एडिशन कहा जा रहा है.
टिप्सटर ने लीक किए स्पेसिफिकेशन्स
Weibo पर आर्सेनल के नाम से जाने जाने वाले एक टिपस्टर के अनुसार, Realme जल्द ही एक नया फोन Realme GT Neo एन्हांस्ड एडिशन जारी करने वाला है. लीकर का कहना है कि डिवाइस का वास्तविक नाम कुछ और हो सकता है. एक नए रियलमी जीटी स्मार्टफोन के अस्तित्व का खुलासा करने के अलावा, उन्होंने इसके स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया.
Realme GT Neo Enhanced Edition की कीमत
टिपस्टर के अनुसार, 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 370 डॉलर (27,447 रुपये) तो वहीं 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 417 डॉलर (30,934 रुपये) हो सकती है. फिलहाल अभी यह पता नहीं चल पाया है कि Realme GT Neo Enhanced Edition कब ऑफिशियल होगा.
6.43 इंच का होगा डिस्प्ले
लीकस्टर के अनुसार, आने वाले रियलमी हैंडसेट में 6.43 इंच का सैमसंग ई4 सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल (एफएचडी+), 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन है. यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 SoC द्वारा संचालित होगा जो LPDDR4x रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ होगा.
Tags
Gadgets
Subscribe Our Newsletter

0 Komentar
Post a Comment